{"_id":"5be073febdec226934563cca","slug":"11541436414-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, व्यापारियों के चहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, व्यापारियों के चहरे खिले
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। धनतेरस पर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे व्यापारी भी खुश हुए। व्यापारियों ने सड़कों के किनारे दुकानें सजाईं और और भीड़ के चलते शहर में ट्रैफिक रेंगकर चला।
रविवार रात से ही सड़कों पर दुकान की जगह घेरने के लिए दुकानदारों में होड़ लगी रही। सोमवार सुबह से ही सड़कों और बाजारों में बर्तन, पटाखे, लड़ियां, खील, बताशे, मिठाइयां और अन्य सजावटी सामान की दुकानें सज गईं। धनतेरस पर बर्तन लेने की परंपरा के कारण बर्तनों की दुकानों में भीड़ लगी रही। लोगों के जमकर खरीददारी करने के कारण व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
चाइना की लड़ियां नहीं खरीदे मिट्टी के दीये
बाजार में चाइना मेड बिजली की लड़ी की दुकानें तो खूब सजीं लेकिन लोगों ने मिट्टी के दीये भी बहुत खरीदे। यशोदा चौहान और कुसुम भट्ट ने कहा कि दीप से ही दीपावली बना है। इसलिए दीयों की रोशनी से ही दीवाली मनाई जानी चाहिए। लोग लड़ियां खरीदकर चायना की समृद्धि का कार्य कर रहे हैं।