फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण
कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढांक क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश में पातीराम कॉलोनी में बाढ़ के पानी के घुसने का खतरा और नंदपुर के किसानों की कई बीघा भूमि नदी के बहाव में कट जाने पर सरकार और प्रशासन पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित पातीराम कालोनी निवासी दिनेश, घनश्याम, राकेश सैनी, ऊषा देवी, बाबू राम, बलवीर, नंदन सिंह का कहना है कि बारिश होने पर कॉलोनी में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए दो दिन के अंदर नदी के बहाव को नदी के बीचों-बीच नहीं करवाने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर विरेंद्र रावत, योगेंद्र, राजमोहन, ओम प्रकाश, मनोज बिष्ट, जीवन सिंह, बृजमोहन धूलिया, राजेंद्र, अमित रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed