{"_id":"5b48dee74f1c1b47748b464d","slug":"11531502311-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग की ओर बढ़ रहा युवाओं और बच्चों का रूझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग की ओर बढ़ रहा युवाओं और बच्चों का रूझान
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित आदर्श योग कक्षा में साधकों को विभिन्न योगाभ्यास और प्राणायाम कराए गए। साथ ही साधकों को अनेक बीमारियों से निजात दिलाने वाले आसनों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को महिला पतंजलि योग समिति की जिला संगठन मंत्री अनीता कंडारी की अगुवाई में बलूनी पब्लिक स्कूल मोटाढांक में आदर्श योग कक्षा का संचालन किया गया। योग कक्षा के संचालन में बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा। योग शिक्षिका अनीता कंडारी ने साधकों को योग के अलावा एक्यूप्रेशर की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग की ओर बुजुर्गों के साथ ही युवा और बच्चों का रुझान बढ़ रहा है और उनको स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। इस दौरान साधकों को शीर्षासन, मयूरासन, शीर्षासन, पदमासन, वृश्चिक आसन व सूर्य नमस्कार आदि आसन कराए गए।
योग कक्षा में कांती देवी, सुशीला मुंडेपी, बबली देवी, कौशल्या देवी, विजयलक्ष्मी नेगी, रजनी काला, दर्शनी देवी, विनोद कुकरेती, जेएस नेगी व मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो