फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वाई-फाई जोन के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम-compat

वाई-फाई जोन के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम-compat

Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
वाई-फाई जोन के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम-compat
कण्वाश्रम (कोटद्वार)। महर्षि कण्व की तपस्थली और राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम जल्द ही वाई-फाई जोन के रुप में विकसित होगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कण्वाश्रम के विकास के लिए बनने वाली कार्ययोजना का खाका खींचने के लिए बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कण्वाश्रम का स्थलीय दौरा किया। अधिकारियों के मुताबिक कण्वाश्रम में सभी पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चरेखडांडा और महाबगढ़ के लिए ट्रैकिंग रूट विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

पौड़ी के सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार के नेतृत्व में स्वजल, सिंचाई, एडीबी, पर्यटन, लोनिवि के अधिकारियों की संयुक्त टीम कण्वाश्रम पहुंची। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कण्वाश्रम को देश के 30 आइकॉनिक स्थलों में शामिल किया गया है, जिसके अनुरूप यहां विकास कार्य और अन्य सहूलियतें प्रदान की जानी हैं। उन्होंने कण्वाश्रम विकास समिति के अध्यक्ष ले. कमांडर बीएस रावत (रिटा.) और महामंत्री आभा डबराल समेत अन्य पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि आइकॉनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कण्वाश्रम में मंदिर के सुंदरीकरण के साथ ही मवाकोट-कण्वाश्रम और हल्दूखाता-कण्वाश्रम मार्ग का सुदृढ़ीकरण, कार पार्किंग, गेस्ट हाउस, गार्ड रूम, रिसेप्शन, ई-नेटवर्किंग सेंटर कम हेल्प सेंटर, चार सार्वजनिक शौचालय, पानी के लिए बोरिंग आदि का निर्माण किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पूरे क्षेत्र को वाई-फाई जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैकिंग में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए कण्वाश्रम से चरेखडांडा और महाबगढ़ के लिए रूट विकसित किया जाएगा जिसमें जगह-जगह यात्री शैड और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। कण्वाश्रम और आस-पास के क्षेत्र में करीब 300 सौर ऊर्जा एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र में कूड़ा पृथकीकरण केंद्र, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, अंडरग्राउंड डस्टबीन और कूड़ा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें करीब 25 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed