{"_id":"5aa01cf24f1c1bbb218b6974","slug":"11520442610-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘‘द वूमन शेफ’’ से रजनी नेगी देगी महिलाओं को खुशियों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘‘द वूमन शेफ’’ से रजनी नेगी देगी महिलाओं को खुशियों की सौगात
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। अब जिला पौड़ी गढ़वाल की गढ़वाली पारंपरिक व्यंजनों को बनाने में दलचस्पी रखने वाली महिलाओं की अपनी कैटरिंग सर्विस होगी। यह सर्विस देश और विदेश के पांच से सात सितारा होटलों, अस्पतालों और बड़े-बड़े आयोजनों में अपनी पारंपरिक गढ़वाली भोज की सर्विस देगी। इसके लिए होप ग्रुप की संस्थापक रजनी नेगी ने महिलाओं के लिए निशुल्क बृहद कार्ययोजना बनाई है। ‘द वूमन शेफ’ नाम से चलने वाली इस कैटरिंग सर्विस के मुनाफे में महिलाओं की हिस्सेदारी होगी।
सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में काम के बोझ तले जिंदगी व्यतीत करने वाली महिलाओं के लिए रजनी नेगी एक आसा की किरण बनकर आई है। वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गढ़वाली भोजन की महिला कैटरिंग सर्विस शुरू करने जा रही है। इसके लिए उन्होंने देश के सभी पांच सितारा होटलों और बड़े अस्पतालों के मालिकों से गढ़वाली भोजन को परोसने के लिए हामी भर ली है।
देवी रोड तड़ियाल चौक के नजदीक नव निर्मित होप टावर की संस्थापक रजनी नेगी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के दौरान दूर दराज से आने वाली महिलाओं के लिए उनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाओं की कैटरिंग सर्विस को लांच किया जाएगा। शुरुआत में इसमें कुल 50 महिलाओं को लिया जा रहा है। बताया कि इसके लिए उन्होंने ‘द वूमन शेफ’ के नाम से कंपनी का पंजीकरण कराया है।