फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार कार्निवल में महिलाओं ने कुकिंग प्रतियोगिता में बनाए लजीज ब्यंजन

कोटद्वार कार्निवल में महिलाओं ने कुकिंग प्रतियोगिता में बनाए लजीज ब्यंजन

Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार कार्निवल में महिलाओं ने कुकिंग प्रतियोगिता में बनाए लजीज ब्यंजन
कोटद्वार। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज और अविरल क्लासेस कोटद्वार की ओर से देवी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित कोटद्वार कार्निवल में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाए। मेले में उमड़ी भीड़ ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने कार्निवल में ऊंट व डायनासोर की सवारी, भूत बंगला आदि का आनंद उठाया।
विज्ञापन

कोटद्वार कार्निवल के सातवें दिन आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आइडिया किचन के स्वामी भास्कर बौंठियाल एवं केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के एमडी अजेंद्र राणा ने किया। कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा अनेक प्रकार की डिश बनाकर लाई गई। व्यंजन को केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लेक्चरर पंकज काला व बीरेंद्र नौटियाल द्वारा परखा गया। कुकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आइडिया किचन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्निवल में आने वाले लोगों को स्कॉलर्स एकेडमी की ओर से रोजाना सरप्राइज गिफ्ट दिया जा रहा है। 24 फरवरी को स्कालर्स एकेडमी की ओर से कोटद्वार कार्निवल में शाम पांच बजे से कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पांच आयु वर्ग से 15 वर्ष तक रखी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मोम कलर व पेंसिल भी स्वयं लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार कार्निवाल में विभिन्न राज्यों के मशहूर वस्तुएं जैसे सहारनपुर का नक्काशीदार लकड़ी का फर्नीचर, नगीना का लकड़ी का सामान, काशीपुर की चादरें, साज-सज्जा के सामान, दिल्ली का मशहूरी सोफा कम, खुर्जा की क्राकरी, कश्मीरी शॉल, गुजराती हैंड क्राफ्ट, घरेलू सफाई की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बच्चों के खिलौने आदि की दुकानें लोगों को खूब भा रही हैं। कार्निवल में रोजाना राजस्थानी पकवान, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाट, चाइनीज जैसे अनेक पकवानों का कोटद्वारवासी लुत्फ उठा रहे हैं।

कार्निवल में अविरल क्लासेस कोटद्वार, हंस फाउंडेशन कोटद्वार, जिला उद्योग केंद्र, स्कालर्स एकेडमी, हैप्पी होम स्कूल, होप इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, केम्स होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डिवाइन होंडा, पिज्जा अंकल, उत्तरा इलैक्ट्रॉनिक्स, टीआर सेल्स, आइडिया किचन, ए टू जेड पॉली क्लीनिक, सिद्धबली बाबा स्वीट्स, भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कमल ज्वैलर्स, बलूनी पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेस, दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, रूप निखार ब्यूटी पार्लर, केरल आयुर्वेद पंचकर्म, प्रीतम साउंड सर्विस प्रतिभाग कर रहे हैं। रोजाना होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा।

स्टाल बुकिंग कराने और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 8394876410

कोटद्वार कार्निवाल के मुख्य कार्यक्रम
24 फरवरी-अविरल स्कॉलरशिप टेस्ट
(कक्षा 08 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं)
आयोजक- अविरल क्लासेस कोटद्वार
समय: 4 बजे से 7 बजे तक
संपर्क सूत्र - 6395905997
24 फरवरी- अंर्तविद्यालयी एकल नृत्य प्रतियोगिता
आयोजक-एवीएन स्कूल हल्दूखाता
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8532072065
24 फरवरी- कला प्रतियोगिता
(आयु वर्ग 5 से 15 तक)
आयोजक- स्कालर्स एकेडमी
समय: 5 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 9557695235

25 फरवरी-ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता
आयोजक- रूप निखार ब्यूटी पार्लर, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 7300969340

26 फरवरी-सोनिया आनंद म्युजिकल नाइट
समय: 6 बजे सांय
26 फरवरी-फैशन-शो प्रतियोगिता
आयोजक- कैम्स, मानपुर कोटद्वार
समय: 7 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8273569577

27 फरवरी- गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या
आयोजक- हंस कल्चरल सेंटर, कोटद्वार
समय: 6 बजे सांय
संपर्क सूत्र- 8394876410
------------------------------------------
(कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed