फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने निकाली आक्रोश रैली, एनएच किया जाम

नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने निकाली आक्रोश रैली, एनएच किया जाम

Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने निकाली आक्रोश रैली, एनएच किया जाम
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने नगर निगम के विरोध में झंडाचौक से नगर निगम के दफ्तर तक आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कोटद्वार भाबर के 73 गांवों को नगर निगम में शामिल करने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाबर के ग्रामीण नगर निगम की व्यवस्था नहीं चाहते हैं, इसलिए नगर निगम उन पर जबरन न थोपा जाए। भाबर के गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मालवीय उद्यान के पास एनएच पर सांकेतिक जाम भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण की अगुवाई में कोटद्वार भाबर के ग्रामीण और कार्यकर्ताओं ने झंडाचौक से नगर निगम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने मालवीय उद्यान के पास हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया। इसके बाद मलावीय उद्यान में आयोजित सभा में यूकेडी नेता डा. कपरवाण ने कहा कि अभी कोटद्वार भाबर के गांवों में ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू है, इसके बावजूद नगर निगम के नाम से गांवों में अधिकारी-कर्मचारी जाने लगे हैं। मकान निर्माण और मरम्मत करने पर रोक लगाई जा रही है। कहा कि नगर निगम की घोषणा के बाद से शहरवासी परेशान हैं, जबकि ग्राम पंचायतों में पूर्ववत व्यवस्थाएं चल रही हैं। कहा कि जब तक गांव सभाएं कानूनी रूप से भंग नहीं होतीं तब तक नगर निगम का कोई औचित्य नहीं है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने सरकार पर आरोप लगाया कि नगर निगम का गठन भाजपा नेताओं ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए, सरकारी और अनुसूचित जाति की जमीनों पर कब्जा करने और टैक्स वसूली के लिए किया है। रैली में पितृशरण जोशी, श्रवण सिंह रावत, दर्शन सिंह नेगी, हरीश द्विवेदी, बीना जोशी, पुष्कर सिंह रावत, अंजना रावत, सुनील सेमवाल, सर्वेंद्र काला, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, शोभा जोशी, नीतू रावत, काेंति रौतेला, लक्ष्मी देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed