फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हैप्पी होम के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हैप्पी होम के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 21 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
हैप्पी होम के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कोटद्वार। हैप्पी होम स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नन्हे-मुन्हें बच्चों से लेकर सीनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विद्यालय के छात्रों और बेहतरीन कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जौनपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत से की गई। चैतन्य रावत ने गिटार पर गीत सुनाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी गीतों, भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। कक्षा तीन के बच्चों ने स्नो ह्वाइट कहानी पर बेहतरीन मंचन किया। कक्षा चार, पांच के छात्रों ने अपने नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वर्ष 2017 में शत प्रतिशत उपस्थिति और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आकाश सिंह रावत, सर्वश्रेष्ठ छात्रा निधि सेमवाल और अच्छे व्यवहार के लिए छात्र रजनीश रावत को पुरस्कृत किया। बेहतरीन शिक्षा के लिए शिक्षिका लक्ष्मी बडोला, रेनू राणा, और अभिभावकों में तेजपाल सिंह रावत, विमला नेेगी और दिनेश अग्रवाल को विद्यालय को सहयोग देने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में निदेशक उषा सिंह, चेयरमैन अमितराज सिंह, प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह व बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो

आज बांटेंगे छात्र-छात्राओं को बैग
कोटद्वार। इफ्को देहरादून द्वारा छात्राओं को 22 दिसंबर को स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे।
पहल संस्था के संरक्षक जयवीर सिंह रावत ने बताया कि संस्था हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को निशुल्क तीन माह तक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराती है। बताया कि वर्तमान में 83 छात्राओं को तैयारी कराई जा रही है। इफ्को देहरादून द्वारा इन छात्रों को 22 दिसंबर को शाम पांच बजे आर्य कन्या इंटर कालेज में स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत जयंती वर्ष समारोह आज
कोटद्वार। मेहबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर में 22 दिसंबर को रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने बताया कि 22 दिसंबर को विद्यालय परिसर में प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजम को समर्पित विज्ञान प्रश्न मंच एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाह्य विविध विद्यालयों के 15 दल प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed