फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन और खुशी रहे अपने वर्गो में अव्वल

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन और खुशी रहे अपने वर्गो में अव्वल

Mon, 25 Mar 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन और खुशी रहे अपने वर्गो में अव्वल
कोटद्वार। जिला परियोजना कार्यालय पौड़ी की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता रविवार देर शाम पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन और खुशी अपने वर्गों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देर शाम परिणामों की घोषणा की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में सिमरन, रुद्रप्रताप, आर्यन चौधरी और उच्च प्राथमिक वर्ग में खुशी, दीपिका, भूमिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में सिमरन, रिया, सरोजनी, उच्च प्राथमिक वर्ग में आंचल, मानसी, मीनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रतियोगिता में राप्रावि भौराड़ बीरोंखाल, आदर्श प्रावि सुखरो, दुगड्डा, राप्रावि झंगरबौ पाबौ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। राप्रावि पंचाली कल्जीखाल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक वर्ग में पौड़ी, पाबौ और कोट ब्लाक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, महक और मोनिका संयुक्त रूप से द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक उच्च प्राथमिक वर्ग में रिखणीखाल ने प्रथम, कोट ब्लाक ने द्वितीय और यमकेश्वर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) केएस रावत, बीईओ अभिषेक शुक्ला (दुगड्डा), विनोद शंकर सुंद्रियाल (रिखणीखाल), मेराज अहमद (पाबौ) व जिला समन्वयक संतोष रावत ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर भारत भूषण परमार, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दीवान सिंह, जिलाध्यक्ष केएस राणा, महामंत्री भगत सिंह भंडारी, जिला मंत्री दीपक नेगी, कार्यक्रम समन्वयक भोपाल सिंह रावत व उमेश वर्मा मौजूद रहे। संचालन सुरदीप गुसाईं, राजीव थपलियाल और संगीता उनियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed