{"_id":"5c990c08bdec2214586c389c","slug":"111553533960-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में नगीना के लेखपाल और ग्राम प्रधान की मौत, तीन घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में नगीना के लेखपाल और ग्राम प्रधान की मौत, तीन घायल-compat
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास रविवार रात को एक कार खोह नदी में जा गिरी। हादसे मेें नगीना तहसील में तैनात एक लेखपाल और एक ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को कोटद्वार और दुगड्डा की पुलिस ने रात को ही खाई से निकालकर राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीनों घायल युवक भी नगीना तहसील के लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं, जो एक लेखपाल के पीपीएस में चयनित होने की खुशी में पार्टी के लिए लैंसडौन जा रहे थे।
दुगड्डा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि नगीना के लेखपाल अजेंद्र यादव रविवार शाम अपने चार मित्रों के साथ नगीना से कोटद्वार होते हुए लैंसडौन जा रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे वे दुगड्डा के पास चूनाधारा में पहुंचे ही थे कि तभी कार अनियंत्रित होकर एक माइल स्टोन से टकराते हुए खाई में जा गिरी। जानकारी होने पर करीब पौने बारह बजे आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी किसी तरह नदी में उतरे और वाहन में सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में नगीना तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात बलिया यूपी निवासी अविनाश (30) पुत्र नाथू सिंह और बिजनौर के नगीना के नरोलापुर के ग्राम प्रधान राजकुमार (43) पुत्र स्व. निहाल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि परमेश्वरम विहार इंद्रानगर लखनऊ निवासी अजेंद्र यादव (34) पुत्र हरनाल सिंह, राजविहार बरेली यूपी निवासी सचिन (29) पुत्र धीरजलाल और मोहित शर्मा (30) पुत्र डीपी शर्मा को आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों घायल भी नगीना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। रविवार शाम को सभी पांचों लोग कार से लैंसडौन जा रहे थे। एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव नगीना से आए उनके मित्रों और तहसील प्रशासन के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिजनौर के नगीना तहसील के तहसीलदार आमिद हुसैन अपने अधीनस्थों के साथ कोटद्वार पहुंचे और पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।