{"_id":"5c892a28bdec2214216cc1da","slug":"111552493096-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन के पर्यटक स्थल टिप इन टाप में जल्द लगेंगे टेलीस्कोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन के पर्यटक स्थल टिप इन टाप में जल्द लगेंगे टेलीस्कोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लैंसडौन। सैन्य एवं पर्यटन नगरी लैंसडौन के पर्यटक स्थल टिप-इन-टाप में जल्द ही टेलीस्कोप लगाए जाएंगे। टिप-इन-टाप से पर्यटक अब हिमालय की बर्फीली चोटियों के मनमोहक दृश्यों का आनंद आसानी से उठा सकेंगे। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में दो टेलीस्कोप लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
मंगलवार को छावनी परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता छावनी अध्यक्ष बिग्रेडियर अनूप सिंह चौहान ने की। बैठक में बोर्ड सदस्य के रुप में एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल और एडम बटालियन कमांडर कर्नल विजेंद्र कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए परिषद के सदस्यों ने कैंट बोर्ड के अधीन वाले जंगलों को गर्मियों में आग से बचाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने, मकान स्वामियों के भवन नामांतरण संबंधी व लीज नवीनीकरण प्रस्ताव पारित करने के मुद्दे उठाए गए। बैठक में टिप-इन-टॉप पर्यटक स्थल में दो टेलीस्कोप लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस दौरान कैंट कालागढ़ी विद्यालय के हेडमास्टर राकेश यादव पर विद्यालय समय में शराब पीने, महिला शिक्षकों से अभद्रता करने व बच्चों से दुर्व्यवहार करने के आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें गढ़वाल राइफल के एबीसी कर्नल विजेंद्र कुमार, शिक्षाविद वसुंधरा मायाकोटी, बोर्ड सदस्य राजेंद्र सिंह राणा और सुमित्रा नेगी को शामिल किया गया। बैठक में बोर्ड सदस्य डा. एसपी नैथानी ने कहा कि हेडमास्टर पर लगे शराब पीने के आरोप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बिना नहीं की जा सकती है। बैठक में कैंट चिकित्सालय में दंत चिकित्सा उपचार के लिए दरों का निर्धारण किया गया। बैठक का संचालन छावनी परिषद के सीईओ व बोर्ड सचिव भूपति रोहित ने की। बैठक में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश रावत, बोर्ड सदस्य डा. एसपी नैथानी, राजेंद्र सिंह राणा, इंद्रा रावत, एबीसी विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।