{"_id":"5c89292ebdec22145d3829b6","slug":"111552492846-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगड्डी स्रोत में अवैध खनन जोरों पर, भूकटाव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगड्डी स्रोत में अवैध खनन जोरों पर, भूकटाव का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नं. 36 लोकमणिपुर से लगे सिगड्डी स्रोत में इन दिनों अवैध खनन के चलते लोगों में आक्रोश है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वार्ड लोकमणिपुर पार्षद जगदीश सिल्ंह मेहरा, स्थानीय नागरिक आनंद सिंह, दिनेश सती, राहुल कुमार, सुनीता देवी, विमला देवी, चंद्र सिंह रावत, पूरण सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय मेहरा का कहना है कि विगत कई दिनों से लोकमणिपुर वार्ड से सटे सिगड्डी स्रोत में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन में जुटे हैं। नदी में जगह-जगह एक से दो मीटर के गड्ढे खोदकर रेत, बजरी और पत्थर निकाल रहे हैं। जिससे नदी के तटों पर खेत खलिहान के भूकटाव का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग और पुलिस से अवैध खनन की शिकायत की है, लेकिन पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। कभी-कभार एक दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर अवैध खनन पर दिखावे की कार्रवाई कर दी जाती है। स्थानीय काश्तकारों का कहना है कि अवैध खनन के चलते आने वाली बरसात में सिगड्डी स्रोत से लगी उनकी नापखेत की कृषि भूमि में भू-कटाव का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने एसडीएम कोटद्वार को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
-
सिगड्डी स्रोत में लगातार गश्त की जा रही है। अवैध खनन को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-बिंदर पाल, रेंजर, लालढांग रेंज।
अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्राली दबोची
किशनपुर। भाबर के पापीडांडा क्षेत्र के तेलीस्रोत में मंगलवार देर शाम वन विभाग ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्राली को दबोच लिया। लालढांग रेंज में तैनात वन दरोगा धनीराम ने बताया की मंगलवार को वन रक्षक राजेश सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। पापीड़ांडा क्षेत्र के तेलीस्रोत में उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्राली में कुछ लोग अवैध खनन कर पत्थर भरते हुए मिले। वन कर्मियों को देख मजदूर और ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गए। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।