{"_id":"5c7418a5bdec227367367bf6","slug":"111551112357-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं पर अंकुश लगाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं पर अंकुश लगाए प्रशासन
विज्ञापन
cattle
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे लावारिस पशुओं पर अंकुश नहीं लगने से आक्रोशित नगर निगम वार्ड नंबर 24 बालासौड़ के लोगों ने तहसील में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से लावारिस पशुओं को क्षेत्र से हटाने और उनके नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को किसान नेता पातीराम ध्यानी के नेतृत्व में बालासौड़ के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रशासन पर लावारिस पशुओं पर अंकुश नहीं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही लावारिस पशु उनके खेतों में आ रहे हैं। वे अधिकतर गेहूं की फसल चट कर चुके हैं। शीघ्र इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे गांव की पूरी खेती नष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा कि वे कई बार लावारिस पशुओं की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने लावारिस पशुओं को कांजी हाउस में डालने की मांग की।
इस अवसर पर विजय ध्यानी, कांती सिंह, विनोद भारद्वाज, शकुंतला देेवी, हरीश चंद्र ध्यानी, शेखरानंद, शिवचरण सिंह, मदन रावत, भूपेंद्र रावत, रुकमणी देवी व सरोज भारद्वाज आदि मौजूद थे।