{"_id":"5c54784bbdec220f12208ebc","slug":"111549039691-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाबर की टीम ने जीता टुर्नामेंट का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाबर की टीम ने जीता टुर्नामेंट का उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जय हो संगठन की ओर से शहीद मनदीप रावत की स्मृति में जय हो प्रीमियर शहीद मनदीप रावत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन मैच में भाबर की टीम ने लैंसडौन की टीम को हराया।
शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन वनमंत्री के ओएसडी विनोद रावत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच लैंसडौन और भाबर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें लैंसडौन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। लैंसडौन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाबर की टीम ने 10 ओवर में ही मैच जीत लिया। टीम में अंकित काला ने सर्वाधिक 35 रन और तीन विकेट झटके। इस कारण अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक राजेश रावत, जयदेव बिष्ट, अरुण मोहन डोबरियाल और जय हो संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-फोटो