फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़के पूर्व सैनिक

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़के पूर्व सैनिक

Wed, 30 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़के पूर्व सैनिक

विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और क्षेत्र में हुई चोरियों का खुुलासा नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करने की अपील की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को कोतवाली में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने पुलिस पर पूर्व सैनिकों के घरों पर हुई चोरियों का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि चोरी को कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस रात को सड़कों पर सायरन बजाकर लोगों को गश्त होने का अहसास दिला रही है और चोर साइरन की आवाज सुनकर भाग जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि चोरी के अलावा क्षेत्र में स्मैक का करोबार बढ़ता जा रहा है आने वाले समय में कोटद्वार की हालत पंजाब जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के घराट के जंगल, पनियाली के जंगल, सिद्धबली से सनेह रोड, रामणी रोड पर नशेड़ी अपनी बाइकों को सड़क पर खड़ा कर जंगल में पड़े रहते हैं, लेकिन पुलिस कभी सर्च आपेशन नहीं चलाती। उन्होंने पुलिस से पूर्व सैनिकों का सहयोग लेते हुए क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुधारने की अपील की। एएसपी प्रदीप रॉय ने पूर्व सैनिकों को चोरी का शीघ्र खुलासा करने और उनके सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ जेआर जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, धीरेंद्र सिंह चौहान, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, आनंदमणी घिल्डियाल, सुभाष कुकरेेती, जसवंत सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह नेगी, आलम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, खुशी सिंह रावत, मदन मोहन घल्डियाल, अनसुया प्रसाद, मनवर सिंह चौहान, दिवाकर लखेड़ा आदि मौजूद थे।


जारी- नरेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed