{"_id":"5c191dbcbdec2256cc1bd5c8","slug":"111545149884-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को जलाने की घटना के विरोध में अभाविप ने किया तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को जलाने की घटना के विरोध में अभाविप ने किया तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने पौड़ी के एक गांव में गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा को पेट्रोल डालकर जलाने की घटना के विरोध में मंगलवार को तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होने आरोपी को फांसी या उम्र कैद देने की मांग की।
मंगलवार को एबीवीपी के विभाग संयोजक गौरव जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्र तहसील पहुंचे, नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि 15 दिसंबर को पौड़ी तहसील के अंतर्गत पेपर देकर स्कूटी से घर लौट रही बीए की छात्रा को टैक्सी चालक द्वारा जंगल में जलाए जाने की घटना से पूरे गढ़वाल में गहरा रोष है। कहा कि पहाड़ की शांत वादियों में महिला अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं ऐसे में अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आरोपी टैक्सी चालक को फांसी या उम्र कैद की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर एबीवीपी के संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, अजय, विशाल सिंह, नितिन, ऋतुराज, हर्षित, स्वराज नेगी, कपिल, रियाजुद्दीन, पारस सिंह, हेमंत सिंह गुसाईं, गौरव सिंह आदि शामिल रहे।