फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शिवमंदिर कालोनी के मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, अफरातफरी

शिवमंदिर कालोनी के मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, अफरातफरी

Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिवमंदिर कालोनी के मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, अफरातफरी
कोटद्वार। पदमपुर सुखरौ की शिवमंदिर कालोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मोहल्ले में बने एक मोबाइल कंपनी के जनरेटर में आग लग गई। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है।
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ जैसे ही जनरेटर में आग की लपटें और धुआं उठा, वैसे ही पूरे मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल गए। घटना के वक्त जनरेटर के समीप एक खाली प्लाट में तीन से चार कारें खड़ी थीं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोटद्वार कोतवाली में दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फायर बिग्रेड भी भेजी, लेकिन तब तक आग बुझ गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने सिलेंडरों के जरिए आग को बुझाया। श्याम सिंह, मस्तू, राकेश कुमार, चंद्रप्रकाश व दिनेश सिंह का कहना है कि कोटद्वार भाबर के गांवों और आबादी में लगाए गए सभी मोबाइल टावरों को बस्तियों से दूर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed