{"_id":"5a79e0984f1c1b83268b8d8d","slug":"111517936792-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो कोटद्वार में ओबीसी आरक्षित होंगे तीन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो कोटद्वार में ओबीसी आरक्षित होंगे तीन वार्ड
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में ओबीसी की गणना पूरी हो गई है। 40 वार्डों में 1602 ओबीसी परिवार और 8838 जनसंख्या है। गणना रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर चार गाड़ीघाट, वार्ड नंबर पांच लकड़ी पड़ाव और वार्ड नंबर 10 पनियाली तल्ली में कुल आबादी में 14 फीसदी से अधिक ओबीसी जनसंख्या है। इस लिहाज से तीनों वार्ड ओबीसी आरक्षित होंगे। हालांकि, आरक्षण का फैसला शासन स्तर पर होना है। जिलाधिकारी की ओर से ओबीसी की गणना की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
सीमा विस्तार और नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद कोटद्वार में नगर निगम के पहली बार चुनाव होंगे। नगर निगम की कुल आबादी एक लाख 35 हजार 540 है। वार्डों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए सभी वार्डों में ओबीसी परिवारों की गणना कराई गई। टीमों ने गणना पूरी कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। 40 वार्डों में 1602 ओबीसी परिवार हैं। इनकी आबादी 8838 है। रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर चार गाड़ीघाट की कुल आबादी 3819 है। इनमें 135 ओबीसी परिवारों में 790 लोग रहते हैं। कुल जनसंख्या में ओबीसी की 20.68 फीसदी आबादी है।
वार्ड पांच लकड़ी पड़ाव में कुल जनसंख्या 3730 है। इसमें 1975 ओबीसी जनसंख्या है, जो कि कुल आबादी के 52.82 फीसदी ओबीसी हैं। वार्ड नंबर दस पनियाली तल्ली की कुल 3440 है। इनमें 376 परिवार ओबीसी हैं और इनकी आबादी 2224 है। इस लिहाज से वार्ड की कुल जनसंख्या में 64.65 फीसदी ओबीसी है। इस लिहाज से तीनों सीटें ओबीसी में आरक्षित हो जाएंगी।
विज्ञापन
इन वार्डों में नहीं एक भी ओबीसी परिवार
वार्ड नंबर 17 मानपुर, वार्ड 21 पदमपुर प्रथम खुसरौ, वार्ड नंबर 27 दुर्गापुर और वार्ड नंबर 35 त्रिलोकपुर में एक भी ओबीसी परिवार नहीं है। वार्ड नंबर 17 में कुल जनसंख्या 4176, वार्ड 21 में 3862, वार्ड नंबर 27 में 2722 और वार्ड 35 में 2769 की जनसंख्या है।
कोट
14 फीसदी आरक्षण के लिहाज से नगर निगम के तीन वार्ड ओबीसी आरक्षण की श्रेणी में आ गए हैं। गणना की रिपोर्ट प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। अब शासन स्तर पर आरक्षण का फैसला होगा। -बीपी भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार