फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में उतरा उतराखंड क्रांति दल, आंदोलन शुरू

नगर निगम के विरोध में उतरा उतराखंड क्रांति दल, आंदोलन शुरू

Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में उतरा उतराखंड क्रांति दल, आंदोलन शुरू

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं से सरकार पर जनभावनाओं के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए सरकार से शीघ्र नगर निगम का निर्णय वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाते हुए सीएम का कोटद्वार आगमन को निराशाजनक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर हाल में नगर निगम बनाने के बात पर पूूरे ग्रामीण क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। भाजपा सरकार जनभावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ग्रामीणों पर जबरन नगर निगम नहीं थोप सकती। इसके लिए उग्र जनांदोलन चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी ने नगर निगम के विरोध में जनांदोलन शुरू किया है। इसके तहत 17 अक्तूबर तक धरना और दीपावली के बाद भाबर क्षेत्र में पदयात्रा, जनसंपर्क और पटवारी चौकी और सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के जिला मंत्री पुष्कर राणा, महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, सुनील सेमवाल, श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, मुकेश ध्यानी, गुलाब सिंह रावत, भगत सिंह नेगी, विमल जोशी, यतेंद्र सुंद्रियाल, अशोक कुमार, हरजीत सिंह, शंकर कुमार, लक्ष्मण सिंह, बंटी नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed