{"_id":"5991d0ec4f1c1b2d238b49fa","slug":"111502728428-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के रजत पदक विजेता सतेंद्र का लैंसडौन पंहुचने पर जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के रजत पदक विजेता सतेंद्र का लैंसडौन पंहुचने पर जोरदार स्वागत
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। फिलीपींस के पुएर्टो प्रिसेंसा में हाल ही में संपन्न एशियन जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप के 80 किग्रा वजन में सतेंद्र सिंह ने रजत पदक हासिल किया है। सोमवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडौन ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के कैडेट सतेंद्र सिंह का नगर आगमन पर सेना ने जोरदार स्वागत किया।
लैंसडौन में सेना ने अपने मुक्केबाज के स्वागत में जोरदार तैयारियां की थीं। सेना के अभिलेख कार्यालय के निकट सतेंद्र जब सेना के वाहन से नीचे उतरे तो वहां मौजूद सेना के अधिकारियों व सेना के जवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रजत पदक विजेता सतेंद्र को वहां से सेना के खुले वाहन से नारेबाजी के साथ रेजीमेंटल मुख्यालय ले जाया गया।
विजेता मुक्केबाज का कारवां जैसे ही रेजीमेंटल मुख्यालय पहुंचा, वहां मौजूद गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी ने उनका स्वागत किया। सतेंद्र के कोच योगेंद्र ने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं में वह और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम विश्व मुक्केबाजी में रोशन करेगा।