{"_id":"5753052b4f1c1bd649109a49","slug":"102-million-will-be-smooth-basic-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 करोड़ से सुचारू होगी बुनियादी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 करोड़ से सुचारू होगी बुनियादी व्यवस्थाएं
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी ने वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 102 करोड़ रुपये की जिला योजना को अंतिम रूप दिया। लोनिवि को सर्वाधिक 22.5 करोड़, जल संस्थान को 18 व जल निगम को 16 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ विजय कुमार जोगदांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग परिव्यय के सापेक्ष अपनी योजनाएं तैयार करें। निर्माण कार्यों पर संबंधित विभाग कार्यदायी संस्था पर पैनी नजर रखे। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संस्कृति विभाग को बीस लाख, सूचना विभाग को नौ लाख, पर्यटन विभाग को 1.5 करोड़, रेशम विभाग को 11 लाख, खेल विभाग को एक करोड़, उद्योग विभाग को पचास लाख, सहकारिता विभाग को 2.3 करोड़, मत्स्य विभाग को पांच लाख, दुग्ध विकास को 54 लाख, पशु चिकित्सा विभाग को 3.3 करोड़, उद्यान विभाग को 1.3 करोड़, कृषि विभाग को 1.5 करोड़, समाज कल्याण को 17.18 लाख, शिक्षा विभाग को 3.5 करोड़, सामुदायिक विकास को 3.5 करोड़, होम्योपैथी विभाग को पंद्रह लाख, आयुर्वेदिक को तीस लाख, एलोपैथी चिकित्सा को 6.3 करोड़, सिंचाई विभाग को छह करोड़, लघु सिंचाई को दो करोड़, वैकल्पिक ऊर्जा को एक करोड़, वन विभाग को 3.5 करोड़, पूल्ड आवास को 1.5 करोड़ का परिव्यय किया गया। अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्ष 2016 व 17 की जिला योजना के रूप पत्र 1, 2, व 3 को 9 जून तक अर्थ एवं संख्या विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन