{"_id":"5c5714debdec2227203737c4","slug":"101549210846-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को संस्कारवान बनाने में विद्या भारती की महत्वपूर्ण भूमिका: डा. हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को संस्कारवान बनाने में विद्या भारती की महत्वपूर्ण भूमिका: डा. हरक
विज्ञापन
school
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति का परिचय दिया। वहीं नाटकों के माध्यम से लोगों में समाज के लिए कार्य करने और समाज में फैल रही विकृतियों को समाप्त करने की अपील की।
रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थिति विद्यालय परिसर में आयोजित रजत जयंती समारोह का मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, जगदीश प्रसाद ढौंडियाल और प्रमोद सिंह रावत ने शुभारंभ किया। मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि विद्या भारती से संबंध सरस्वती विद्या मंदिर छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति जगदीश प्रसाद ढौंडियाल ने कहा कि बच्चों में नैतिकता और संस्कारों का निरंतर हनन हो रहा है। प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में विद्यालयों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को जहां बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा, वहीं उन्हें संस्कारवान बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती और दुर्गा स्तुति से हुआ। इस मौके पर छात्रों ने सूर्य नमस्कार के साथ ही विभिन्न योगाभ्यासों का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की राजस्थानी व गढ़वाली लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। नृत्य नाटिका माधो सिंह भंडारी ने लोगों को समाज के लिए कुछ कर गुजरने और एसिड अटैक ने दर्शकों को समाज में फैली विकृतियों को दूर कर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के कर्मचारियों, आचार्यों के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बीईएल के पूर्व अभियंता श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रबंधक विष्णु कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी, हरिराज चौहान, रेणुका गुसाईं, राजदीप माहेश्वरी, सत्यपाल सिंह, राहुल शर्मा, आकाश माहेश्वरी, नंदन सिंह, धर्मेंद्र रावत, मनीष मधवाल, सत्य प्रसाद बड़ोला, राजेंद्र जखमोला व द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
-फोटो