{"_id":"5bf19ea5bdec2232cd69bd26","slug":"101542561445-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार भाबर के पोलिंग बूथों पर अव्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार भाबर के पोलिंग बूथों पर अव्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदान
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के रविवार को हुए मेयर और पार्षद पद के चुनावों में कई पोलिंग स्टेशनों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। कई बूथों पर बिजली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वहां मतदान और पीठासीन अधिकारी को अंधेरे या फिर कम रोशनी में काम करना पड़ा। वार्ड नंबर 23 शिब्बूनगर के पंचायत भवन स्थित पोलिंग बूथ में साढ़े ग्यारह बजे अचानक बिजली गुल होने के कारण करीब आधे घंटे मतदान प्रभावित हुआ। पीठासीन अधिकारी ने इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट गिरीश चंद्र बेलवाल ने बताया कि बिजली गुल होने की सूचना मिलते ही इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क कर लाइट बहाल करवाई गई। बिजली आने के बाद ही मतदान सुचारु हो गया।
हल्दूखाता के एवीएन स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 83 और 84 में मतदाताओं की भीड़ लग गई। यहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी मतदाताओं की लाइन तक नहीं लगवा सके, जिससे भीड़ में धक्कामुक्की होती रही। धीमी गति से हो रहे मतदान के लिए भी मतदाता प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते रहे। एक वोटर को वोट डालने में पांच से आठ मिनट लग रहे थे। सिगड्डी, जशोधरपुर, मोटाढांक, सुखरौ और सनेह पट्टी के कई पोलिंग बूथों पर यही आलम रहा। मतदाताओं का कहना था कि वे सेक्टर से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट तक के सामने दिक्कतें बताते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बूथों पर शाम को पांच बजे भी सैकड़ों मतदाता लाइन पर लगे रहे।
-फोटो