{"_id":"5be9b194bdec22694a53d06e","slug":"101542042004-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का जल्द हो खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का जल्द हो खुलासा
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वकील सुशील रघुवंशी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग के लिए कोटद्वार तहसील परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन सोमवार को 91वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हत्याकांड हुए चौदह महीने बीत गए, जांच पर जांच हुई। हाईकोर्ट के आदेेश पर गठित एसआईटी को भी जांच करते हुए एक महीना होने को है, लेकिन हत्यारों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
बार एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन में मृतक वकील की पत्नी रेखा रघुवंशी और कई संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तार नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, हुकुम सिंह, विश्वजीत बड़थ्वाल, अमिताभ अग्रवाल, आशीष किमोठी, पत्रकार राजीव गौड़, मंजू लता चौहान, रिपुदमन सिंह, मोमिता सिंह, मुजीब नैथानी, शगुफ्ता सिंह और रूद्रप्रताप सिंह शामिल थे।