फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पैदल मार्ग पर मलबा डालने से चलना हुआ मुश्किल

पैदल मार्ग पर मलबा डालने से चलना हुआ मुश्किल

Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
पैदल मार्ग पर मलबा डालने से चलना हुआ मुश्किल
लैंसडौन। लोनिवि की लापरवाही के चलते डेरियाखाल-लैंसडौन पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से लोगों का वर्षों पुराना रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

लोनिवि द्वारा दो माह पूर्व कोटद्वार-लैंसडौन मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था, जिसमें विभाग ने मार्ग का मलबा डेरियाखाल से लैंसडौन की तरफ आने वाले पैदल मार्ग पर डाल दिया है। स्थानीय चंद्रजीत बिष्ट और प्रधान विनोद सिंह ने लोनिवि पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पिछले दो महीने से लोग रास्ता पर मलबा पड़ा होने के कारण लंबे पैदल रास्ते से खतरे में आवाजाही कर रहे हैं। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उन्होंने विभाग से अतिशीघ्र पैदल मार्ग को खुलवाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता उमाशंकर कुकरेती ने बताया कि गत दिनों मार्ग पर कराए गए कार्य के बाद जेसीबी ने मलबा मार्ग पर डाल दिया था। इसे जल्द खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed