{"_id":"5bdf2874bdec22698c6e49c1","slug":"101541351540-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत नहर ने बढ़ाई काश्तकारों की मुश्किलें, खेतों नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत नहर ने बढ़ाई काश्तकारों की मुश्किलें, खेतों नहीं पहुंच रहा पानी
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम का वार्ड नंबर-21 पदमपुर प्रथम सुखरो पूर्व में ग्राम पंचायत पदमपुर के रूप में अस्तित्व में था। इस वार्ड की आबादी 4000 और इसमें 2914 मतदाता हैं। वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड में जहां संपर्क मार्ग खस्ताहाल में हैं, वहीं नहर भूमिगत किए जाने के बाद क्षेत्र के काश्तकारों को सर्दियों में सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर-21 में कच्ची नाली, संगम बिहार, शांता बिहार, प्रेम कालोनी, रंजत कालोनी, किरन बिहार, अंबे कालोनी, श्यामा बिहार, चौधरी मोहल्ला, शाकंबरी कालोनी, नंदन बिहार, रूपनगर कालोनी, शिवी कालोनी शामिल हैं। बेलडाट चौराहे से गढ़वाली टंकी तक बनी सिंचाई विभाग की मुख्य नहर को वर्ष 2016 में भूमिगत किया गया। इस दौरान भूमिगत नहर की गहराई छोटी गूलों से ज्यादा कर दी गई, जिससे मुख्य नहर से छोटी गूलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान सीपी नैथानी, भूपेंद्र सिंह, चंद्रमोहन व जगमोहन सिंह का कहना है कि बरसात में पानी अधिक होने के कारण नहर में पानी चला जाता है, लेकिन सर्दियों में पानी कम होने के करण वह छोटी गूलों में नहीं पहुंच पाता, जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। यही नहीं, बरसात से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों का निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची नाली और पुष्प बिहार समेत कई इलाकों में लोगों को जल संस्थान की लापरवाही के चलते पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उनकी समस्याओं का गंभीरता के साथ निराकरण करेगा।
विज्ञापन
ये हैं वार्ड के प्रत्याशी
अनीता उपाध्याय-भाजपा
पुष्पा बिष्ट-कांग्रेस
ऊषारानी-निर्दलीय
पिंकी रावत -निर्दलीय
विनीता-निर्दलीय
सविता सुंद्रियाल-निर्दलीय
सुनीता-निर्दलीय
-फोटो