फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पहली बरसात में ढही,आठ लाख रुपये की सुरक्षा दीवार

पहली बरसात में ढही,आठ लाख रुपये की सुरक्षा दीवार

Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पहली बरसात में ढही,आठ लाख रुपये की सुरक्षा दीवार
कोटद्वार। हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग स्थित लोनिवि की आवासीय कालोनी में दो माह पूर्व आठ लाख रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार पहली बरसात भी नहीं झेल पाई है। बारिश से लोनिवि की दीवार ढह गई है। इससे आवासीय कालोनी, डीसीडीएफ और पोस्ट ऑफिस परिसर के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मार्ग पर डीसीडीएफ की बिल्डिंग से सटे लोक निर्माण विभाग के आवासीय परिसर में भूस्खलन रोकने और कालोनी की सुरक्षा के लिए गत दो माह पूर्व आठ लाख रुपये की धनराशि से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। गत दस अगस्त से तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से यह सुरक्षा दीवार ढह गई। सुरक्षा दीवार ढहने से जहां डीसीडीएफ के भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं मुख्य डाकघर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, सूरज कुमार व सज्जन कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त दीवार से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में यदि गुणवत्ता के मानकों का ध्यान रखा गया होता तो दीवार भरभराकर न गिरी होती।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता सुदेश बिंजोला ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को सुरक्षा दीवार ढहने की सूचना मिली है। सुरक्षा दीवार में बीम होल छोड़े गए थे। ठेकेदार को सुरक्षा दीवार की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed