फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र से अश्लील हरकत का आरोपी प्रिंसिपल डीजे कोर्ट में पेश, जेल भेजा

छात्र से अश्लील हरकत का आरोपी प्रिंसिपल डीजे कोर्ट में पेश, जेल भेजा

Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र से अश्लील हरकत का आरोपी प्रिंसिपल डीजे कोर्ट में पेश, जेल भेजा
कोटद्वार। दसवीं के छात्र से अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि कोटद्वार तहसील के सनेह पट्टी के एक गांव में स्थित प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल शिव सिंह पर उसके यहां पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। पीड़ित छात्र के पिता की ओर से शुक्रवार को प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने उसे जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए गए। एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उसे पौड़ी जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed