{"_id":"5b2695e84f1c1bac6e8b84d7","slug":"101529255400-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमओयू बस हादसे में सात घायलों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमओयू बस हादसे में सात घायलों की हालत गंभीर
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सतपुली मल्ली के पास हुए बस हादसे के सात घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। राजकीय बेस चिकित्सालय के डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि सात अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं और एक घर चले गए हैं।
शनिवार दोपहर सतपुली मल्ली में एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। हादसे के 13 घायलों को तो सतपुली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था, जबकि 15 को बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। कोटद्वार लाए गए घायलों में पाबौ ब्लॉक के ग्राम बाडियूं निवासी साबर सिंह और उनकी पत्नी ऊषा देवी, ग्राम उरेगी निवासी शिवचरण और उनकी पत्नी मंजू देवी, हिमालयन अपार्टमेंट इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन दिल्ली निवासी सिताब सिंह और उनका भाई बलवीर सिंह, घोड़ीखाल पौड़ी निवासी किशोर कुमार, ग्राम बंडूल कोट ब्लॉक पौड़ी निवासी संतोष उसकी पत्नी आयुषी, कोलपुर नेपाल निवासी गोपाल, आमपड़ाव कोटद्वार निवासी ताजवर, निम्बूचौड़ कोटद्वार निवासी जगदंबा प्रसाद, बालासौड़ निवासी बीरेंद्र, विजय नगर बाईपास गाजियाबाद निवासी श्वेता और उसकी मां कंचन शामिल हैं।
शनिवार देर रात घायल सितार सिंह, साबर सिंह, दलवीर सिंह, शिवचरण, मंजू देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जबकि किशोर कुमार और जगदंबा प्रसाद को रविवार सुबह हायर सेंटर रेफर किया गया। सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि अस्पताल में अभी सात घायल भर्ती है, जबकि एक घर चले गए हैं।