{"_id":"5adb6e894f1c1b54098b5c0c","slug":"101524330121-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार जिला नहीं बना तो सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार जिला नहीं बना तो सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम हटाने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर यूकेडी और बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की मांग की।
शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत और बार एसोएिशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर भू-मफिया के लिए कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि क्षेत्रीय जनता पौड़ी की भौगोलिक परिस्थितियों से तंग आकर कोटद्वार को अलग जिला बनाना चाहती है। सरकार जनभावनाओं के विपरीत जाकर भू-माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए विकास के नाम पर ग्रामीणों पर नगर निगम थोप रही है। सरकार की उपेक्षा के चलते सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। केंद्रीय विद्यालय और मेडिकल कॉलेज का काम शुरू ही नहीं हुआ।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, इंद्रेश भाटिया, भगवती प्रसाद कंडवाल, यतेंद्र रुडोला, श्रवण सिंह रावत, दर्शन सिंह नेेगी, राजकुमार गुप्ता, यतेंद्र भट्ट, आकाश बडोला, संग्राम सिंह पंवार व रविंद्र काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो