{"_id":"5a3d3ae74f1c1bd1408be61c","slug":"101513962215-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"।र निगम नहीं लालढांग मार्ग और जिला निर्माण था जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
।र निगम नहीं लालढांग मार्ग और जिला निर्माण था जरूरी
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बिना जनसुनवाई कोटद्वार भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति और यूकेडी का असहयोग आंदोलन जारी है।
शुक्रवार को संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने सुखरौ के देवीमंदिर, मोटाढांक के नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकियों में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सरकार नगर निगम के आदेश को वापस नहीं लेती, तब तक लड़ाई जारी रखी जाएगी। कहा कि भाबर के गांवों की जरूरत नगर निगम नहीं, बल्कि चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का निर्माण और कोटद्वार जिले के निर्माण की रही है। नगर निगम का निर्माण राजनेता, सरकार व बिल्डर-भूमाफिया के दबाव में बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की व्यवस्था पूर्ववत रखी जाए। कहा कि नगर निगम बनने से शहर में ही व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी हैं। ग्राम पंचायतें भंग की गईं तो गांवों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
धरना-प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, प्रवेंद्र सिंह रावत, कांति सिंह, विजय ध्यानी, रघुवीर सिंह, प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, उदय सिंह, विकास घिल्डियाल, साकेत कुमार व कोमल सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो