फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   10 bed ICU center to be built in base hospital

बेस अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आईसीयू सेंटर

Sun, 12 Apr 2020 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
10 bed ICU center to be built in base hospital
कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित लोगों के लिए अब कोटद्वार बेस अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू सेंटर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से 49 लाख रुपये में बनाए जाने वाले आईसीयू सेंटर के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। शीघ्र ही बेस अस्पताल की चौथी मंजिल मेें आधुनिक जीवन रक्षक मशीनों से सुसज्जित आईसीयू सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पौड़ी जिले की करीब 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला बेस अस्पताल जिले का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। कोरोना संक्रमण को लेकर अतिसंवेदन क्षेत्र होने के कारण यहां कोरोना के इलाज के लिए आधुनिक मशीनों का होना अति आवश्यक माना जा रहा है। अभी तक कोटद्वार में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके उपचार के बाद अब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा सरकारी क्वारंटीन सेंटर में 53 लोगों को रखा गया है, जिसमें से 47 जमाती शामिल हैं। कोरोना के इलाज के लिए प्रशासन ने बेस अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल और पीएचसी कलालघाटी में आइसोलेशन वार्ड और कण्वाश्रम जीएमवीएन गेस्ट हाउस और कौड़िया एडीबी गेस्ट हाउस को फैसिलेटेड क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 21 अन्य स्थानों का चयन फैसिलेटेड क्वारंटीन सेंटर के लिए किया गया है। इसको देखते हुए बेस अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू सेंटर की स्वास्थ्य विभाग ने इजाजत दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोटद्वार बेस अस्पताल में एनएचएम के माध्यम से 10 बेड का आईसीयू सेंटर बनाने की योजना है। शीघ्र इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनोज बहुखंडी, सीएमओ पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed