{"_id":"781611c97fd224ebec1d069218179201","slug":"kedarnath-village-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लक्ष्मी' ने रोका बाबा केदार का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लक्ष्मी' ने रोका बाबा केदार का रास्ता
अमर उजाला, गुप्तकाशी
Updated Sat, 21 Dec 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत में धन की कमी आड़े आने लगी है। कार्यदायी संस्था को अभी तक पैदल मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ीकरण के लिए धन उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार व मजदूर कभी भी काम छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
आपदा में बह गए थे रास्ते
जून में केदारनाथ आपदा के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। बाद में लोनिवि की ओर से पैदल मार्ग का निर्माण किया, जिससे 11 सितंबर को केदारनाथ धाम में आपदा के बाद फिर से पूजा शुरू हो पाई। अगले यात्रा काल के लिए मार्ग को सुगम बनाने के लिए लोनिवि की ओर से इन दिनों सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
धन नहीं मिलने से नहीं हो रहे कार्य
धन नहीं मिलने के कारण मरम्मत कार्य में जुटे ठेकेदार व मजदूर भी अब काम करने से मना करने लगे हैं। केदारसभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बगवाड़ी ने कहा कि अगले वर्ष केदारनाथ यात्रा तभी सुचारु शुरू हो सकती है, जब गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग दुरुस्त हो सके। लेकिन शासन स्तर से धन आवंटित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
लोनिवि गुप्तकाशी के ईई केएस नेगी ने भी केदारनाथ पैदल मार्ग सुधारीकरण कार्य में धन की कमी को स्वीकारा हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग सुधारीकरण कार्य में 75 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन शासन स्तर से धन नहीं मिल पा रहा है।