{"_id":"c8f4ffcc0a2638497440145a16453699","slug":"kedarnath-temple-close-for-this-seacon","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ मंदिर के कपाट मंगलवार को भैयादूज के दिन लग्नानुसार, विधि विधान पूर्वक शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विभिन्न पड़ावों में विश्राम करती हुई भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली सात नवंबर को शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह केदार पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होगी।
14 मई को खुले थे कपाट
इस वर्ष बाबा केदार मंदिर के कपाट 14 मई को ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले थे। प्राचीन परंपरानुसार, केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज के मौके पर बंद होते हैं। मंगलवार को कपाट बंद होने से पूर्व भोले बाबा के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप दिया गया। मंदिर के गर्भगृह में विशेष समाधि पूजा के साथ लिंग को भष्म से ढका गया।
विज्ञापन
समिति और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। पूजा-अर्चना के पश्चात बाबा की डोली ने गद्दीस्थल को प्रस्थान किया। सात नवंबर को डोली सुबह आठ बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन