{"_id":"572313c44f1c1b9461a91533","slug":"kedarnath-route-become-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को न्योता दे रहा घनसाली-केदारनाथ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को न्योता दे रहा घनसाली-केदारनाथ मार्ग
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर जगह -जगह मलबा और पत्थर पड़े होने से सड़क संकरी हो रखी है, जिससे मोटर मार्ग पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
एडीबी और प्रशासन इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। इन दिनों प्रशासन चार धाम यात्रा मार्गों को चाक चौबंद करने के दावे कर रहा है, लेकिन केदारनाथ मार्ग की दशा जस की तस बनी है। चार धाम यात्रा को जोड़ने वाला घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग 29 किमी चिरबटिया तक के डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य तीन वर्षों से एडीबी के पास है, लेकिन विभाग अभी तक मोटर मार्ग का कार्य पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
मार्ग की मरम्मत के दौरान सड़क किनारे से निकाले गए पत्थर और मिट्टी को विभाग तीन साल से नहीं हटा पाया है, जिससे यात्रा मार्ग संकरा बना हुआ है। मोटर मार्ग के बैंडों पर अधिक खतरा होने के कारण कई बार वाहनों के पास देने की स्थिति में टक्कर की अधिक संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण पूर्व में चिरबटिया के पास एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सड़क पर पड़े पत्थरों और मलबे को नहीं हटाया गया, तो सफर करना खतरे से खाली नहीं होगा। एसडीएम देवानंद शर्मा ने बताया कि घनसाली-केदारनाथ मार्ग पर पड़े पत्थरों को तुरंत हटाने के लिए एडीबी को निर्देश दिए हैं। इन दिनों मार्ग पर पत्थर और मलबा हटाने का काम चल रहा है।