फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   jee main result

मिलिए 'देहरादून' के इस जीनियस बेटे से

Wed, 08 May 2013 01:13 AM IST
देहरादून/आफताब अजमत
देहरादून/आफताब अजमत Updated Wed, 08 May 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
jee main result

देखने में बेहद शांत लगने वाले अपूर्व का दिमाग प्रतियोगिताओं में उतना ही तेज दौड़ता है। वह केवल जेईई मेंस में ही दून की शान नहीं हैं बल्कि पहले भी कई प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम ऊंचा कर चुके हैं।

विज्ञापन


अपूर्व को नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में राज्य के टॉपर होने का गौरव भी प्राप्त है। सेंट जोजेफ्स एकेडमी से दसवीं में 94.6 अंक हासिल करने वाले अपूर्व पंत ने बताया कि उन्होंने बल्लपुर चौक स्थित दत्त एंड वर्मा कोचिंग सेंटर में दो साल तक कोचिंग की है।
विज्ञापन


इस दौरान जी तोड़ मेहनत और गाइडेंस के दम पर उन्होंने कामयाबी की कई मिसालें कायम कीं। मार्च में आए ‘किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना’ के तहत अपूर्व ने देशभर में 126वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ में फरवरी 2013 में आयोजित ‘इंडियन नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड’ में अपूर्व ने उत्तराखंड के टॉपर का तमगा हासिल किया। शीर्ष 300 में उत्तराखंड के वह एकमात्र छात्र थे। अपूर्व अपने पिता अजय कुमार पंत की तरह एक कामयाब इंजीनियर बनना चाहते हैं।

मां अंजू पंत और पिता को जब अपूर्व की कामयाबी की खबर मिली तो उन्होंने बेटे को गले लगा लिया। उनका छोटा भाई भी इंजीनियरिंग की कोचिंग ले रहा है।

अपूर्व बेहद मेहनती छात्र है। हमें पहले से ही उसकी अच्छी रैंक की उम्मीद थी। फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री पर अपूर्व की बेहतरीन पकड़ है।
-सुरेंद्र दत्त, निदेशक, दत्त एंड वर्मा कोचिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed