फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   interview stops in IBPS bank clerk exam

खुशखबरी: IBPS बैंक क्लर्क भर्ती में अब इंटरव्यू बंद

Tue, 22 Mar 2016 09:06 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
interview stops in IBPS bank clerk exam
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में अब इंटरव्यू बंद - फोटो : concept photo

बैंक क्लर्क भर्ती की परीक्षा दे चुके लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती में अब इंटरव्यू बंद कर दिए हैं। आईबीपीएस ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आईबीपीएस हर साल देश के तमाम बैंकों में क्लर्क भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित कराता है। इस बार भी आईबीपीएस ने अगस्त माह में ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा आयोजित कराई थी। फरवरी 2016 में इंटरव्यू होने थे, लेकिन इससे पहले ही आईबीपीएस ने इंटरव्यू पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


आईबीपीएस के निदेशक की ओर से जारी सूचना के मुताबिक क्लर्क काडर में अब कोई इंटरव्यू नहीं होंगे। इसके बजाए प्री के बाद मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इस मेरिट के आधार पर ही संबंधित बैंकों में नौकरी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों युवाओं को मिली बड़ी राहत

interview stops in IBPS bank clerk exam
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

अभी तक इंटरव्यू के 20 प्रतिशत अंक होते थे। बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत इससे पूर्व कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) भी ग्रुप सी भर्ती में इंटरव्यू खत्म कर चुका है। अब आईबीपीएस में इंटरव्यू खत्म होने से लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

इन बैंकों में होती है परीक्षा से क्लर्क भर्ती
इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, देना बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सिंडिकेंट बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed