फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   indira hridayesh headed cabinet meeting.

इंदिरा हृदयेश आज करेंगी स्पेशल कैबिनेट, सीएम नहीं रहेंगे मौजूद

Sun, 15 May 2016 11:36 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 May 2016 11:36 AM IST
सार

  • पहली बार कोई मंत्री करेगा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता
  • स्टिंग की सीबीआई जांच को वापस लेने का निर्णय हो सकता है

विज्ञापन
indira hridayesh headed cabinet meeting.
इंदिरा हृदयेश - फोटो : ani

विस्तार

रविवार को सचिवालय में करीब ढाई बजे स्पेशल कैबिनेट होगी। राज्य में यह पहली बार होगा, जब कोई काबीना मंत्री कैबिनेट की अध्यक्षता करेगा। इस कैबिनेट में स्टिंग आपरेशन की जांच सीबीआई से कराने के आदेश को वापस लेने के लिए कानूनी पहलुओं की समीक्षा होगी।

विज्ञापन


यदि कानूनी तौर पर दम दिखा तो यह जांच वापस लेने की संस्तुति की जाएगी। हालांकि यह विदित है कि इंदिरा सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं, लेकिन इस बैठक से इंदिरा ह्दयेश के सीएम के बाद सबसे वरिष्ठ होने पर भी वैधानिक मुहर भी लगेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पहली बार
दरअसल, कई राज्यों में तो इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में कोई मंत्री कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हरीश रावत पहले इस तरह की दरियादिली से बचते रहे, लेकिन सियासी संकट के दौरान इंदिरा का डटकर उनके साथ खड़े रहना दोनों के बीच राजनीतिक विश्वास को बढ़ाने की बात है। मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए हैं। वह रविवार की शाम लौटेंगे। बैठक में दूसरे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे नहीं हैं, स्टिंग की सीबीआई जांच का मामला ही गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed