{"_id":"9c6533aaee73b9c6bfd2437b9779ea45","slug":"hemuknd-sahib-yatra-closed-for-6-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 महीने के लिए बंद हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 महीने के लिए बंद हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा गुरुवार को समाप्त हो गई। सिक्खों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर इस साल की अंतिम अरदास के बाद एक बजे धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान पांच सिक्ख रेजीमेंट के साथ करीब 300 तीर्थयात्री भी धाम में मौजूद रहे। यह यात्रा अब 6 महीने बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के गोविंदघाट प्रबंधक ने बताया कि इस साल हेमकुंड में लगभग सात हजार श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। इसके साथ ही जलप्रलय के बाद धाम पहुंचे वाले तीर्थयात्रियों की संख्या करीब 15 सौ रही।
विज्ञापन
इस बार तीर्थयात्रियों की आस्था और उत्साह को देख आगामी साल की यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।