{"_id":"85a1eaa2-d712-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"helpline-number-for-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसे हैं तो राहत के लिए यहां करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसे हैं तो राहत के लिए यहां करें फोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बहुत बढ़ा दी हैं। बादल फटने और भूस्खलन से जानमाल की बहुत हानि हुई है। रामबाड़ा में बादल फटने से 50 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश से तबाही, बादल फटने से 50 लापता
विज्ञापन
बारीश में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाईन नंबर जारी किया है।
कंट्रोल रूम के नंबर
उत्तरकाशी - 01374-226126-226461
टिहरी - 01376- 233433
चमोली - 01372 - 251437, 01372 - 1077(टोल फ्री)
रुद्रप्रयाग - हेल्पलाइन : आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 1077 और 01364-233727
उत्तराखंड में फंसे हरभजन ने कहा, 'मैं ठीक हूं'
विज्ञापन
उत्तराखंड जाने वाले हो जाएं सतर्क
अगर आप उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने या चार धाम यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सर्तक हो जाएं।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। यहां बारिश के कारण हालात बहुत खराब बने हुए हैं।
प्रशासन ने चार धाम यात्रा फिलहाल रोक दी है और पर्यटन स्थलों की खूबसूरती भी पानी के कारण बिगड़ गई है।
फोटो देखें: उत्तराखंड में आसमान से आफत
शनिवार को ऋषिकेश होते हुए चारधाम यात्रा पर 150 बस और 25 टैक्सी व कार रवाना हुई थीं, तो रविवार को एक भी वाहन को ऋषिकेश से ऊपर नहीं जाने दिया गया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईएस गंगवार ने बताया कि यात्रा के सभी रास्ते ब्लॉक हो चुके हैं। ऊपर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद जारी है।
लगातार हो रही बारिश से कई और रास्तों के ब्लॉक होने की आशंका है। मौसम की मार को देखते हुए फिलहाल कैंपटी फॉल, भट्टा फॉल, सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव और आसपास के दूसरे पर्यटन स्थलों पर जाना भी खतरे से खाली नहीं है।