{"_id":"56f7742b4f1c1b7d30f15122","slug":"head-chopped-skeleton-found-in-ranikhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के गदेरे में मिला सिर कटा कंकाल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के गदेरे में मिला सिर कटा कंकाल, हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कंकाल
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रानीखेत-जालली मोटर मार्ग पर कमेटपानी गांव को जाने वाले रास्ते के पास गदेरे में सिर विहीन अज्ञात कंकाल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कंकाल पूरी तरह गल चुका था, जिसके चलते पहचान नहीं हो पा रही है। राजस्व पुलिस ने आनन-फानन में अनुमान लगाते हुए पंचनामे में कंकाल को महिला का बता दिया। वहीं, राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि कंकाल पर पुरुष अंडरवियर मिला है। शव के 20 से 25 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम कुछ ग्रामीण महिलाएं जंगल में लकड़ी बीन रही थीं। गदेरे के पास पत्थरों के बीच उन्हें कंकाल दिखा। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह तहसीलदार दामोदर पांडेय के नेतृत्व में राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। कंकाल को देखा तो सिर गायब था तथा शरीर का मांस पूरी तरह गल चुका था। कंकाल पर पैंट, कमीज और जैकेट पड़े थे।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने कंकाल के महिला होने का अनुमान लगाते हुए पंचनामा भरा और राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस का तर्क है कि पैंट और कमीज महिलाएं भी पहनती हैं, इसलिए हो सकता है कंकाल किसी महिला का हो।
फिलहाल, कंकाल और कपड़ों को 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस बीच पहचान नहीं हो पाई तो कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।