फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   He followed the death and succeeded

उसने मौत का पीछा किया और सफल रहा...

Sun, 14 Jul 2013 08:47 PM IST
टनकपुर/ब्यूरो
टनकपुर/ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
 He followed the death and succeeded

कहते हैं मौत पीछा करती है। लेकिन यहां तो एक व्यक्ति ने अपनी जान देने के लिए मौत का पीछा किया। पत्नी को जलाने के बाद इस व्यक्ति ने पहले शारदा में कूदकर और फिर गला रेत कर जान देनी चाही।

विज्ञापन


जब उसे लगा कि इससे भी जान नहीं जाएगी तो बस के आगे कूदकर आखिर उसने अपनी जान दे ही दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर वार्ड संख्या छह कर्मचारी कालोनी निवासी उत्तम चंद (54) का शनिवार की रात पत्नी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


पत्नी पर छिड़क दिया केरोसीन

झगड़े के दौरान वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने पत्नी के ऊपर केरोसिन छिड़कर कर आग लगा दी। घर में मौजूद उसके बेटे केशव चंद ने किसी तरह आग बुझाकर मां को बचा लिया, पर वह मामूली रूप से झुलस गई। इसी बीच, उत्तम चंद घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रताप सिंह पांगती ने बताया कि पहले उसने शारदा में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे फटकार कर भगा दिया।


और रेत लिया अपना गला

इसके बाद वह रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थिति एक दुकान पर पहुंचा और किसी धारदार हथियार से अपना गला रेत दिया। इसी दौरान उसका बेटा उसे खोजते हुए वहां पहुंच गया।


बेटे को देखते ही उसने वर्कशॉप के अंदर दौड़ लगा दी और एक चलती बस के आगे कूद गया और उसकी मौत हो गई। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उत्तम के बेटे केशव का कहना है कि उसके पिता कुछ समय से तनाव में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed