फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat want to prove majority in assembly

...तो क्या हरीश रावत को बचा लेंगे ये आठ दिन

Fri, 22 Apr 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
harish rawat want to prove majority in assembly
सुरेंद्र सिंह और हरीश रावत - फोटो : file photo

एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए सदन में बहुमत साबित करने के आठ दिन खासे महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विज्ञापन


18 मार्च को सदन में हुए हंगामे के बाद हरीश रावत को राज्यपाल ने 28 मार्च तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा था। अब फिर कोर्ट ने 29 अप्रैल को बहुमत साबित करने को कहकर हरीश रावत को करीब आठ दिन का समय दिया है।
राज्यपाल ने 19 मार्च को उस समय मुख्यमंत्री हरीश रावत को 28 मार्च तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा था।

उस समय, यह आठ दिन का समय सरकार के लिए बेहद मददगार भी साबित हुआ था। कारण यह था कि दल बदल कानून के तहत कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्यता को समाप्त करने से पहले सात दिन का समय विधायकों को कारण बताने के लिए देना जरूरी था।
विज्ञापन


इस बाध्यता को भाजपा ने भी समझ लिया था और इसको देखते हुए भाजपा ने इसका विरोध भी जताया था। 28 मार्च को सदन में बहुमत साबित करने से ठीक पहले 27 मार्च को नौ विधायकों की सदस्यता भी समाप्त भी कर दी गई। नौ विधायकों की सदस्यता समाप्त होने का ही सबब रहा कि कांग्रेस पीडीएफ का साथ लेकर सदन में बहुमत साबित करने की स्थिति में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोर्ट ने 29 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करने का आदेश जारी कर फिर हरीश रावत को करीब आठ दिन का समय दिया है। इन आठ दिनों में भी सूबे की सियासत में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा सर्वोच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लाने की कोशिश कर सकती है।


कांग्रेस के बागी विधायकों की सदस्यता को लेकर भी फैसला सामने आ सकता है। दोनों दलों में टूट-फूट का अंदेशा भी बना रह सकता है। इतना साफ है कि इस बार के आठ दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए इतने मुफीद साबित नहीं होने जा रहे हैं। कारण कि सदस्यों को बचाये रखने के लिए रावत को आठ दिन पसीना बहाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed