फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat questioned cbi probe.

मैं तैयार, सीबीआई ने कुछ ज्यादा ही तेजी दिखाई: हरीश

Thu, 12 May 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
harish rawat questioned cbi probe.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट का नतीजा आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सीबीआई, स्टिंग के सवालों पर तेवर सख्त हो गया। फ्लोर टेस्ट के एक दिन पहले दिल्ली में सीबीआई के पूछताछ के मामले पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि उस दिन उनकी तबियत खराब थी। सीबीआई के यहां प्रावधान है कि सीनियर सिटीजन को दिक्कत होने पर उसके आवास पर पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन


स्टिंग नहीं यह साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वह सहयोग के लिए तैयार हैं, फिर भी सीबीआई ने बड़ी जल्दी दिखाई। सीबीआई के बाद स्टिंग पर हुए सवाल पर वह सख्त हो गए। बोले, स्टिंग ऐसे नहीं होता है, यह साजिश है।
विज्ञापन


स्टिंग में दो व्यक्तियों के बीच पैसे का लेन-देन दिखाया जाता है, लेकिन इसमें साजिश के तहत शब्द किसी के मुंह में डाले जाते रहे। स्टिंग ऐसा नहीं होता। स्टिंग करने वालों को सबके सामने आकर सॉरी बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुख्यात अपराधी को बना दिया हीरो
उन्होंने कहा कि स्टिंग के संबंध में अब देश और प्रदेश की जनता ही निर्णय लेगी। फिर मीडिया कर्मियों से बोले कि एक कुख्यात अपराधी (स्टिंग करने वाला) को हीरो की तरह पेश गया है। जिस शख्स ने जमीनों पर अवैध कब्जा किया है। उसे हीरो बना दिया गया। कहा कि भ्रष्टाचार की बातें उन लोगों ने उछाली हैं जिन्हें वित्तीय जानकारी ही नहीं है। ‘जो बात हुई ही नहीं है, उसका मुझ पर आरोप लगाया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed