फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat allegation on center government

सियासी संकट में फंसे उत्तराखंड CM ने केंद्र पर साधा निशाना

Tue, 22 Mar 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 22 Mar 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
harish rawat allegation on center government
हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड को कम बजट देने का आरोप लगाया है।

सियासी संकट की घड़ी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार को घेरे में लिया है।

विज्ञापन


हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड को कम बजट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र से राज्य को जितनी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए थी उतनी मदद नहीं मिली। भाजपा इस पर लगातार झूठ बोलती रही।

उधर, उत्तराखंड सरकार के बागी मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रसे से बात करने के लिए एक बड़ी शर्त रखी है। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि अगर हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाए तो वह कांग्रेस से बात करेंगे।

विज्ञापन

बदला बागी विधायकों का ठिकाना

harish rawat allegation on center government
Uttrakhand MLA - फोटो : file photo

उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले कांग्रेस के बागी विधायकों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। मुमकिन है कि यहां कुछ दिन और रहते तो हरीश रावत समर्थक उनके पास पहुंच जाते। इस बात का खुलासा इसी होटल में रह रहे कुछ भाजपा विधायकों ने किया है।

सोमवार को एक भी बागी विधायक यहां नहीं दिखा और न ही उनकी गाड़ियां। बागी विधायक इस पांच सितारा होटल में शनिवार से थे। ऐसे में यह भी आरोप लग रहा था कि इसका खर्च कौन उठा रहा है। एक तरफ कांग्रेस के बागी विधायक होटल से निकल गए तो दूसरी ओर यहां रह रहे भाजपा विधायकों ने बड़ी मुश्किल से दो दिन बाद मुंह खोला।

खटीमा के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को भाजपा ने नहीं बल्कि उनके अपनों ने ही झटका दिया है। वह तो खनन और शराब माफियाओं के आगे अपने मंत्रियों और विधायकों तक की नहीं सुनते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed