फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Zero FIR' registered following gold chain theft; case originated in Rajasthan

Haridwar News: सोने की चेन चोरी में राजस्थान से आई जीरो एफआईआर दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 04:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
'Zero FIR' registered following gold chain theft; case originated in Rajasthan
हरिद्वार। गंगा स्नान के लिए आए राजस्थान के एक श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित ने अपने गृह राज्य राजस्थान में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पाली राजस्थान निवासी बलवंत कुमार 31 मई को परिवार के साथ हरिद्वार आए थे। रेलवे रोड पर हरकी पैड़ी जाते समय भीड़ में उनकी डेढ़ तोले से अधिक की सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गया। ट्रेन का समय होने के कारण बलवंत उस समय हरिद्वार में शिकायत नहीं कर पाए। उन्होंने राजस्थान के तखतगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी। राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हरिद्वार भेजा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed