फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youths playing racket ball were attacked, four named

Haridwar News: रैकेट बॉल खेल रहे युवकों पर हमला किया, चार नामजद

Thu, 16 Apr 2026 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Youths playing racket ball were attacked, four named
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में रैकेट बॉल खेल रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट कर दी। एक युवती सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आशा पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी ई-7-बी, शिवलोक कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ घर के पास रैकेट खेल रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अभिषेक उर्फ लाडी और शिवम उर्फ स्वीटी वहां पहुंचे और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद गौतम और नितिन ने भी हमले में साथ दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर जब आशा और उसके परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो चारों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में आशा की आंख के ऊपर टांके आए हैं, जबकि उसके भाई के कान में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed