फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth found bleeding, case of culpable homicide, robbery

Haridwar News: लहूलुहान मिले युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या, लूट का केस

Fri, 22 Sep 2023 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Youth found bleeding, case of culpable homicide, robbery
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले लहूलुहान हालत में मिले युवक की मौत हो गई। आरोप है कि चार-पांच युवकों ने घर से बुलाकर मोबाइल फोन छीनकर लाठी-डंडों से हमला किया था। मृतक के भाई की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने लूट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, राजन पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम बरला थाना छपार मुजफ्फरनगर हाल पता रावली महदूद ने शिकायत दी। बताया कि 19 सितंबर को भाई राहुल (22 वर्ष) घर से एक किमी दूर सावित्री स्कूल वाली गली रावली महदूद के पास लहूलुहान हालत में मिला था। पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन

उसे मंसूरपुर मेडिकल काॅलेज मुजफ्फरनगर में उपचार के लिए ले गए। जहां 21 सितंबर को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पेट, पैर, छाती पर गंभीर चोटें होने किडनी, नसों के काम करना बंद होने से मौत होना बताया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इलाज के दौरान होश में आने पर मरने से पहले राहुल ने अपने भाई को जानकारी दी कि काकी हरिजन बस्ती बहादराबाद व तीन-चार युवकों ने घर से बुलाकर फोन छीना। इसके बाद लाठी-डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed