फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested with stolen bike and two pistols

Haridwar News: चोरी की बाइक व दो तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 04:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike and two pistols
पथरी। पुलिस ने थाना क्षेत्र में दो बदमाशों को चोरी की बाइक, दो तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इन दिनों चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 20 मार्च को फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बादशाहपुर में चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान अभिषेक से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा विशाल से एक तमंचा 32 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों के पास से जो बाइक मिली है वह यमुनानगर हरियाणा से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल निवासी भट्टीपुर थाना पथरी और अभिषेक निवासी मुंडाखेड़ा कलां, थाना कोतवाली लक्सर बताया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed