फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young man running a clothes shop arrested for chain robbery from women

Haridwar News: महिलाओं से चेन लूट में कपड़े की दुकान चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man running a clothes shop arrested for chain robbery from women
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी को ऑनलाइन सट्टे की लत थी। इस वजह से लूट की वारदातें करने लगा। कनखल में घर में घुसकर और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन लूटकर फरार हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि छह अगस्त की सुबह मोहिनी गंभीर पत्नी स्व. देवेनद्र कुमार गंभीर निवासी कृष्णानगर कनखल का पीछा करते हुए घर में घुसते ही एक युवक ने चेन लूट ली थी। इसके अलावा रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भी चार अगस्त की सुबह 5.30 बजे राम मंदिर टिहरी विस्थापित काॅलोनी की तरफ शिवालिक नगर निवासी बुजुर्ग महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कनखल पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान खोखरा तिराहा के पास से बाइक सवार एक संदिग्ध को पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम निर्देश उर्फ निशू निवासी ग्राम बेगमपुर निकट रविदास मंदिर थाना बहादराबाद बताया। उसने चेन लूट की दोनों वारदात करना कबूल किया। बेगमपुर में किराये की दुकान में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करता है। ऑनलाइन सट्टा खेलने की आदत लगने से धीरे-धीरे वह खाली हो गया। इसलिए अकेले स्थान पर बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करते हुए लूटपाट की योजना बनाई। आरोपी के कब्जे से दोनों जगहों से लूटी गई चेनें बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा लियाा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed